Home Blog अटल आवास परिसर में बनी 12 दुकाने हुई कबाड खाना

अटल आवास परिसर में बनी 12 दुकाने हुई कबाड खाना

0

12 shops built in Atal Residential Complex became junkyard

पुसौर / बिते रमन सरकार के कार्यकाल में पुसौर के छींच रोड पर गृह निर्माण विभाग द्वारा पुसौर में अटल आवास के साथ साथ 12 दुकाने निर्माण कराया गया था। उक्त अटल आवास में बने मकान आज के स्थिति में कई मकान खाली पडे हुये हैं वहीं यहां रोड किनारे बनी 12 दुकान अब कबाड में तब्दील होने जा रहे हैं जहां अब की स्थिति में बडे बडे खर पतवार व पौधे तैयार भी हो चुके हैं। उक्त मकान दुकान के दरवाजें खिडकियां जंग लगकर नश्ट हो चुके हैं अब यदि इसका उपयोग करना होगा तो नये सिरे से इसका मरम्मत करना पडेगा। बिते कुछ दिन पहले गृह निर्माण विभाग द्वारा बनाये गये मकानों के खाली पडे होने के साथ ही नये मकानों के निर्माण का तथ्य सामने आया था जिसमें उक्त हाउसिंग विभाग के लापरवाही व कारनामों को भी उजागर किया गया था। तिलगी सोसायटी में उक्त विभाग द्वारा बनाये जा रहे गोदाम भवन को इसका उदाहरण माना जा सकता है। क्षेत्र के कुछ बेरोजगार युवकों का कहना है कि खाली पडे ये दुकाने यदि हमें मिल जाता तो कोई न कोई काम करते। बताया जाता है कि जो मकाने खाली पडी हुई है वह किसी के द्वारा खरीदा जा चुका है जो उचित भाव लेकर या तो बेचना चाहता है या फिर बतौर अचल संपत्ति उसे सुरक्षित रखा है ऐसे मे षासन की यह योजना जो गरीब और आवासहीन लोगों को वितरीत किये जाने का है उसमें पानी फिर जा रहा है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here