Students showed excellent sports skills, chief guest Yash Jain gave mantras for success
एमएसपी पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
रायगढ़। 24 जनवरी 2025 को एमएसपी पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध पर्वतारोही सुश्री याशी जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य विशिष्ट अतिथि एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रेसीडेंट श्री वीर सेन सिंह और एचआर एवं एडमिन हेड श्री मनीष बख्शी थे।
खेल का उद्घाटन सुश्री याशी जैन ने प्राचार्य सतीशचंद्र चौधरी और क्लाउड मैथ्यू की उपस्थिति में रिबन काटकर किया। राष्ट्रगान के बाद खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
प्रतिभागियों ने दिखाया अद्भुत उत्साह और खेल प्रतिभा
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों में शामिल प्रमुख प्रतियोगिताएं थीं – खो-खो, स्प्रिंट रेस, बॉल एंड बॉस्केट, शूज एंड सॉक्स, सैक रेस, स्लो साइक्लिंग, निडिल एंड थ्रेड, स्पून एंड मार्बल, बैलेंसिंग।
खो-खो प्रतियोगिता, जो हाउस वाइज आयोजित की गई, में बालकों की श्रेणी में यलो (टोपाज) हाउस और बालिकाओं की श्रेणी में ब्लू (सैफायर) हाउस विजेता रहे।
विजेताओं का सम्मान और प्रेरणादायक संबोधन
मुख्य अतिथि सुश्री याशी जैन ने विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें जीवन में सफलता के मंत्र बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के महत्व को समझाते हुए अपने अनुभव साझा किए। वीर सेन सिंह और मनीष बख्शी ने भी अपने प्रेरक शब्दों से छात्रों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह टीम वर्क, अनुशासन और मानसिक मजबूती भी सिखाता है।
समापन और धन्यवाद ज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य सतीशचंद्र चौधरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
खेल दिवस ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का अवसर दिया और भविष्य में उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की।






