Home Blog अभिनव में एन एस एस द्वारा मनाया गया मतदाता जागरूकता दिवस

अभिनव में एन एस एस द्वारा मनाया गया मतदाता जागरूकता दिवस

0

Voter awareness day celebrated by NSS in Abhinav

तहसील मुख्यालय पुसौर में स्थापित अभिनव विद्यामंदिर में प्रत्येक राष्टीय पर्व, विशेष दिवस तथा महापुरुषों के जन्म जयंती का पालन बड़े ही सलीके व सम्मान के साथ किया जाता रहा है इसी क्रम में बीते दिनांक को संस्था प्रमुख अक्षय कुमार सतपथी के निर्देश व मार्ग दर्शन में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया । यह कार्यक्रम आसन्न त्रि स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के बीच होने से आम जनता के समक्ष बहुत ही प्रभावी व प्रेरक होने की जानकारी प्रकाश में आया है । उक्त दिवस पर वाद विवाद एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद में ऐश्वर्या पंडा एवं एतम बीषी प्रथम,

Ro.No - 13672/156

द्वितीय रेणु चौहान एवं किरण साव तथा क्वीज में आंचल गुप्ता एवं योगेश कुमार सतपथी प्रथम, सुमीत गुप्ता एवं आयुषी प्रधान द्वितीय तथा मयंक प्रधान एवं अंकिता पटेल तृतीय स्थान पर रहे। उक्त जानकारी कार्यक्रम अधिकारी विश्व जीत साव द्वारा दी गई। निर्णायक की भूमिका में जगन्नाथ प्रधान, रवीन्द्र मेहर,सनत कुमार विश्वाल, रंजीत कुमार गुप्ता आदि रहे। यह कार्यक्रम मतदान को प्राथमिकता में लेते हुए बगैर प्रलोभन व दबाब के निष्पक्ष मतदान करने का प्रेरणा प्रदान कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here