A private house is being built by illegally occupying the community building, the administration is silent
सुने मकान में चोरी, शासकीय भूमि में अवैध कब्जा आम बात होती है लेकिन बने हुए सर्वजनिक उपयोग हेतु शासकीय सामुदायिक भवन के छत पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान निर्माण करने का मामला सायद पहला है, वैसे समूचा बोरोडीपा और उसके आसपास हुए अवैध कब्जा को देखा जाए तो जमीन के अनुपात में अवैध कब्जा धारियों की संख्या काफी अधिक हो सकता है। जानकारी अनुसार चुनाव को लेकर क्षेत्र के नेता व प्रशासन के लोग व्यस्त है, और जो लोग मना कर अवैध कब्जा को रोकने की क्षमता रखते है वे रोकने के बजाय सह दे रहे है। बताया जाता है सुधीर गुप्ता पिता नरोत्तम गुप्ता द्वारा सामुदायिक भवन के ऊपर मकान बनाया जा रहा है, बहरहाल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि वोट कटने की डर से मना नही कर रहे हैं, आगामी समय में कहीं ऐसा न हो कि वोट कटने की डर से कृषि कार्यालय को किसी के कब्जा में छोड़ दें।



