A campaign of NTPC Lara in view of road safety
पुसौर /यातायात एवं पुसौर पुलिस विभाग के अगुवाई में एनटीपीसी लारा प्रबंधन द्वारा पुसौर के बोरोडिपा चैक में एक अभियान चलाया गया जहां आते जाते हुये बाईकर्स को हेलमेट पहन कर ही बाईक चलाने की समझाईष देते हुये उन्हें हेलमेट वितरण किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी के अधिकारी सतपथी, एच आर हेड जाकिर खान एवं उनके स्टाफ के लोग मौजुद रहे वहीं यातायात डीएसपी उत्तम प्रतापसिंह, ए एस आई राजेन्द्र पटेल एवं पुसौर टीआई आर के बनजारे सहित अन्य स्टाफ मौजुद रहे। यह अभियान एक छोटी सी कार्यषाला के षक्ल में हुई जहां एनटीपीसी के अधिकारी सतपथी ने मंच के माध्यम से लोगों को आगाह किया कि अपनी बचाव करते हुये ही बाईक चलाये जिसमें इन्हौने हेलमेट को आवष्यक रूप से पहनने की सलाह दी। जानकारी के मुताविक आसन्न चुनाव के बीच लोगों का जाना आना बहुत ज्यादा हो रहा है जिसमें बाइकर्स बगैर हेलमेट एवं फोर व्हिलर वाले बगैर षीट बेल्ट के चल रहे हैं इसे ध्यान में रखते हुये टीआई बनजारे पुसौर में यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिये प्राथमिकता दिया जिसमें लगभग 120 लोगों को हेलमेट पहनने की समझाईष देते हुये उन्हें हेलमेंट वितरण किया गया वहीं चैपाया वाहन चालकों को रोक कर षीट बेल्ट लगाकर ही चलने की नसिहत दी गई।



