*थाना सिकसोड़ जिला उ.ब.कांकेर*
*दिनांक 06.02.2025*
* *थाना सिकसोड़ क्षेत्र का मामला*
* *आरोपी चंद्रशेखर काछी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी चंद्रशेखर काछी पिता केशव प्रसाद काछी उम्र 30वर्ष जाती काछी निवासी हथेडा थाना बरही जिला कटनी मध्यप्रदेश के द्वारा पीडिता के साथ, मैं तुमसे प्यार करता हूं तुमसे शादी करना चाहता हूं बोलकर, पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरूद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया जिससे पीड़िता 08 माह की गर्भ से है पीड़िता की माँ के लिखित रिपोर्ट पर थाना सिकसोड़ में पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री आई कल्याण इलेसेला (IPS)के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधि.अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण मे थाना सिकसोड़ के द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, जो कि आरोपी चंद्रशेखर काछी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था, पुलिस की टीम के द्वारा पीछा किया जा रहा था जिसे बोरगंवा मध्यप्रदेश रेल्वे स्टेशन में घेराबंदी कर अभीरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल में भेजा जा रहा है ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. रामजी तारमे, प्र. आर. 483 गिरीश ध्रुव ,आर.क्र.654 राधेश्याम ध्रुव ,आर.क्रमांक 295 चंदशेखर वट्टी ,आर.क्रमांक 395 मनोज टोप्पो,एवं थाना सिकसोड़ पुलिस तथा साइबर सेल आर.क्रमांक 492 आशीष कुंजाम का विशेष योगदान रहा।



