निर्विरोध जीत को जनता का आशीर्वाद बताया, भाजपा ने फिर मारी बाजी
रायगढ़। भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में अपना दबदबा कायम रखते हुए रायगढ़ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से श्रीमती सुषमा खलखो को निर्विरोध विजयी घोषित किया है। भाजपा जिला मंत्री रत्थु गुप्ता ने सुषमा खलखो को बधाई देते हुए इसे जनता की जीत और आशीर्वाद करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और भाजपा की मजबूत संगठनात्मक रणनीति का नतीजा है।
*चार प्रत्याशी थे मैदान में, तीन ने लिया नाम वापस*
इस चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में थे – सुषमा खलखो, इंद्रा राठिया, मनीषा खलखो और उर्मिला सिदार। लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान इंद्रा राठिया, मनीषा खलखो और उर्मिला सिदार ने अपने नाम वापस ले लिए, जिससे सुषमा खलखो की निर्विरोध जीत तय हो गई।
*भाजपा ने फिर दिखाया दम, पंचायत चुनाव में मारी बाजी*
भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह भाजपा की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम है। रत्थु गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य जनसेवा है और जनता ने पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया है।
*विकास के नए युग की शुरुआत*
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह है। रत्थु गुप्ता ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी। उन्होंने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए बेहतर सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिया।
*भाजपा की रणनीति ने किया काम*
रत्थु गुप्ता का मानना है कि भाजपा की मजबूत रणनीति और संगठन ने एक बार फिर जीत सुनिश्चित की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने पंचायत चुनाव में भी अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। यह जीत भाजपा मंत्री रत्थु गुप्ता, विजय मिश्रा, सरोज गुप्ता, जय राठिया, रज्जू साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब पटेल, वर्तमान मंडल अध्यक्ष कमल पटेल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान और सतत मेहनत से संभव हुआ.
इस जीत के साथ भाजपा ने यह संदेश दिया है कि जनता का भरोसा पार्टी पर बना हुआ है और आने वाले चुनावों में भी भाजपा अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।




