रायगढ़ (पुसौर): जनपद पुसौर के मिडमिडा बीडीसी क्षेत्र से हेमलता हरिशंकर चौहान को निर्विरोध बीडीसी (जनपद सदस्य) निर्वाचित किया गया है। भाजपा जिला नेतृत्व द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया, और क्षेत्रवासियों के अपार समर्थन के चलते उनके सामने कोई अन्य प्रत्याशी नहीं आया, जिससे वे निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
जनसमर्थन से बनी निर्विरोध जनपद सदस्य
हेमलता चौहान ने अपने परिवार, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय में नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान दर्रामुड़ा, केशला और मिडमिडा के नागरिकों का उन्हें भरपूर समर्थन मिला। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में मौजूद रहे। क्षेत्र की जनता ने एकजुटता दिखाते हुए हेमलता चौहान को जनपद प्रतिनिधि के रूप में स्वीकार किया, जिससे यह सीट निर्विरोध रही।
भाजपा नेतृत्व और क्षेत्रवासियों को दिया सफलता का श्रेय
निर्विरोध निर्वाचित होने पर हेमलता चौहान ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, भाजपा संगठन और समस्त कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अपने परिवार और क्षेत्रवासियों के समर्थन और आशीर्वाद को भी इस सफलता की कुंजी बताया। हेमलता चौहान के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।



