Home Blog कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या गिरजा शंकर पटेल को वार्ड नंबर 22 में अपार...

कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या गिरजा शंकर पटेल को वार्ड नंबर 22 में अपार जनसमर्थन,जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद

0

Congress candidate Kaushalya Girja Shankar Patel got immense public support in ward number 22, people’s love and blessings were abundant during the public relations campaign

रायगढ़। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या गिरजा शंकर पटेल का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। पूरे वार्ड में डोर-टू-डोर जाकर जनता से संवाद स्थापित किया जा रहा है, जिसमें उन्हें अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है।

Ro.No - 13672/156

प्रत्याशी कौशल्या ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन मिलने पर पूरा समर्थन देने की बात कही। वार्ड के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

जनता से मिल रहे समर्थन पर प्रत्याशी ने जताया आभार

जनता के अपार समर्थन से उत्साहित कौशल्या गिरजा शंकर पटेल ने कहा कि वे वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति सदैव जनसेवा की रही है और वार्ड के हर नागरिक की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भी बड़ी भागीदारी देखी गई। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

वार्ड नंबर 22 में कांग्रेस को बढ़त मिलने के संकेत

जनसंपर्क के दौरान जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वार्ड नंबर 22 में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती जा रही है। अगर यही रुझान जारी रहा, तो कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या गिरजा शंकर पटेल भारी मतों से विजयी हो सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here