Home Blog किरोड़ीमल नगर में “महतारी वंदन अभिनंदन यात्रा” के रूप में निकली भव्य...

किरोड़ीमल नगर में “महतारी वंदन अभिनंदन यात्रा” के रूप में निकली भव्य स्कूटी रैली

0

A grand scooty rally was taken out in Kirorimal Nagar in the form of “Mahatari Vandan Abhinandan Yatra”

किरोड़ीमल नगर, रायगढ़ –

Ro.No - 13672/156

छत्तीसगढ़ शासन की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी “महतारी वंदन योजना” के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा किरोड़ीमल नगर में एक भव्य महतारी वंदन अभिनंदन स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की माताओं एवं बहनों को ₹1000 प्रति माह सम्मान निधि के रूप में प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।

इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत अटल चौक स्थित देवी धाम से हुई, जहां समस्त महिला कार्यकर्ताओं ने माता रानी के मंदिर से आशीर्वाद लेकर रैली का शुभारंभ किया। इसके पश्चात रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती रही। गणेश चौक, मिनी नगर, आजाद चौक, कोकड़ीतराई बस्ती, स्टेशन चौक समेत नगर के सभी प्रमुख गली, चौक और चौराहों से गुजरते हुए यह रैली नगरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र रही जिसमें शताधिक महिला कार्यकर्ताएं स्कूटी रैली में शामिल रही । रैली के दौरान नगर की महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार प्रकट किया और इस योजना को महिलाओं के उत्थान का प्रतीक बताया।

रैली का नेतृत्व निवृतमान अध्यक्षा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता मोहन विश्वकर्मा तथा जिला मंत्री महिला मोर्चा भाजपा बेबी ठाकुर ने किया। इस आयोजन के व्यवस्था में मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, अजय अग्रवाल, बृज किशोर ठाकुर, बालकिशन साहू , गोपाल सिंह सहित नगर के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस रैली के सफल आयोजन में निम्नलिखित वार्ड प्रत्याशियों का विशेष योगदान रहा:
वार्ड क्रमांक 1: हेमलाल विश्वकर्मा
वार्ड क्रमांक 2: राकेश विश्वकर्मा
वार्ड क्रमांक 3: लखन साहू
वार्ड क्रमांक 4: प्रियंका संतोष साहनी
वार्ड क्रमांक 5: रजनीकांत सिंह
वार्ड क्रमांक 6: आनंद कुमार यादव
वार्ड क्रमांक 7: अमरनाथ सिंह
वार्ड क्रमांक 8: चेतराम साहू
वार्ड क्रमांक 9: प्रेमलता साहू
वार्ड क्रमांक 10: सुनीता उत्तम चौहान
वार्ड क्रमांक 11: अनुपी सुखलाल सिदार
वार्ड क्रमांक 12: जानकी विनोद चंद्र
वार्ड क्रमांक 13: सुरेखा योगेंद्र चंद्रवंशी
वार्ड क्रमांक 14: प्रतिमा वाल्मीकि सिंह चौहान
वार्ड क्रमांक 15: रोहित दिशारी

रैली में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने नगरवासियों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ही महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए वास्तविक कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना इसका सजीव उदाहरण है, जिसने प्रदेश की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

रैली के दौरान महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां और योजनाएं ही समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वोत्तम हैं। नगर की मातृशक्ति ने आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश में विकास और सशक्तिकरण की यह धारा अनवरत बनी रहे।

इस आयोजन ने नगर में उत्साह का माहौल बना दिया और भाजपा के समर्थन में एकजुटता को और मजबूती प्रदान की। महिला मोर्चा की यह पहल निश्चित ही किरोड़ीमल नगर के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here