पत्नी साहित पत्रकार साथी सतीस अल्लूर थे कार में सवार
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – खबर मिल रहा है कि पत्रकार स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर के भाई युकेश चंद्राकर से बड़ी घटना टली। पूरा मामला गीदम थाना क्षेत्र का जहां एक ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। या पूरा घटना तब घटी जब बीजापुर से भाई मुकेश चंद्राकर की गाड़ी लेकर वकील से मिलने जगदलपुर के लिए निकला था। जानकारी के मुताबिक जिस ट्रक ने कार को ठोकर मारी उसके बाद उस ट्रक को रोकने की कोशिश किया गया, गाड़ी बाजू में रखने की बात कही पर ट्रक चालक ने बड़े तेजी से घसीटते हुए अपनी गाड़ी को वहां से लेकर फरार हो गया । इस दौरान ट्रक ड्राइवर की वीडियो बनाया गया, जिसमें उसने मुझे पता ही नहीं गाड़ी कहां से आया यहां बात कहते देखा गया ।
जिस पर युकेश ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा, क्या मुझे कोई खतरा है ? जब ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी को ठोकर मारी तब गाड़ी में उनकी पत्नी और पत्रकार साथी सतीश अल्लूर मौजूद रहे , युकेश ने आगे कहा हम तीनों सुरक्षित हैं अभी (फिलहाल), क्या मैं और मेरा परिवार सुरक्षित हैं सवाल किया ?
वहीं हमने फोन के माध्यम साथी। पत्रकार सतीश अल्लूर से फोन पर बात किया तो उनका साफ कहना था कि पूरी घटनाक्रम पुराना बस स्टैंड गीदम चौक वहां पर पूरा एक्सीडेंट हुआ, ट्रक ड्राइवर फरार हो गया गाड़ी लेकर उसने नहीं रोका अपना ट्रक। इस संबंध में स्थानीय थाना में लिखित में आवेदन दिया जा रहा गाड़ी में काफी नुकसान हुआ देखना होगा किस तरह जिम्मेदार कार्रवाई करेंगे।
युकेश के परिवार में एक घटना पिछले दिनों जाने-माने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या की खबर बीजापुर सहित देश दुनिया में बड़ी खबर वा लोगों की दिलों को झकझोर रखा ।
पत्रकार की रॉड से पीट-पीटकर हत्या की गई, वही लोकेशन भटकाने के लिए उनका मोबाइल 50KM दूर लगभग तुमनार नदी में फेंका गया। वारदात से 5 दिन पहले ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने मुकेश की हत्या की प्लानिंग की थी। SIT की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सड़क निर्माण काम की खबर से ये लोग मुकेश से नाराज थे। अब तक या पूरा मामला ठंडा नहीं हुआ सरकार की गठित टीम एस आई टी जिसकी उच्च स्तरीय जांच कर रही है। इस परिवार के बड़े भाई सवार मुकेश की कार को ठोकर मारकर करार हुआ ट्रक वाला क्षेत्र के लोगों के साथ ही पत्रकारों में काफी आक्रोश है।



