Home Blog दिल्ली विधानसभा में जीत का जश्न मनाया भाजपा कांकेर ने

दिल्ली विधानसभा में जीत का जश्न मनाया भाजपा कांकेर ने

0

 

कांकेर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन के नेतृत्व में आज शहर के पुराने बस स्टैंड में आतिशबाजी व मिठाई बांटकर लोगों को जीत की बधाई दी गई ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है भारतीय जनता पार्टी उस विश्वास पर खरा उतरेगी। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विजय का परचम लहरा रही है । जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है । दिल्ली की जनता ने पिछले 10 वर्षों के कुशासन, भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को उखाड़ फेंका है । दिल्ली विधानसभा की जीत न केवल दिल्ली वासियों की बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जीत है। मैं सभी जिले वासियों को दिल्ली में भारी बहुमत से जीत की बधाई देता हूं । इस मौके पर कांकेर नगर पालिका चुनाव प्रभारी अभिषेक शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी अरुण कौशिक निपेंद्र पटेल , दिनेश रजक , राजेन्द्र गौर, डॉक्टर ईश्वर सिन्हा, अशोक वलेचा, रवि तिवारी, आसिफ शेखानी, पप्पू मोटवानी, रूपेश्वर सिंह ठाकुर, जयप्रकाश गेडाम आदि उपस्थित रहे ।

Ro.No - 13672/156

निपेन्द्र पटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here