Home Blog पार्षद के 34 और अध्यक्ष के 2 प्रत्याशी का भविष्य ईवीएम में...

पार्षद के 34 और अध्यक्ष के 2 प्रत्याशी का भविष्य ईवीएम में हो रहा कैद

0

The future of 34 councillors and 2 president candidates is being captured in EVMs

पुसौर / नगर पंचायत पुसौर के 15 वार्डो में 34 और अध्यक्ष के दो प्रत्यासी चुनावी मैदान में है जिन्हे मतदान करने वोटिंग डे 11 फरवरी के 8 बजे से लोग अपने अपने समय अनुसार आते जा रहे हैं और अध्यक्ष और पार्षद के लिए मतदान कर रहे हैं।समूचे वार्डो का अलग पोलिंग बूथ बनाया गया है इसमें बोरोदिपा में 2 हाइ स्कूल में 3 इसके साथ संबंधित वार्डो में व्यवस्थानुसार कुल 15 मतदान केंद्र बनाया गया है जहा चुनाव अधिकारी अपनी ड्यूटी जारी कर दी है। इस बीच प्रत्यासी मतदाताओं को उनके वार्डो में जाकर मतदान के लिए प्रेरित कर रहे है और उन्हें व्यवस्थानुसार आने जाने की सुविधा मुहैया कराने की फिराक में है। कई मतदाता अपने चहेते प्रत्याशी द्वारा पूछ परख नही होने से अपने कोप भवन में जाकर इंतजार में भी बैठे हुए है वहीं प्रत्याशी हर संभव अपने पक्ष में फील्डिंग कर रहे है ताकि अधिक से अधिक रन बने ,इसके लिए साम दाम दण्ड भेद का भी उपयोग कर रहे है। इस चुनाव में कई मतदाताओं को ऐसा भी देखा गया कि उन्हें वोट डालने के लिए किसी प्रत्याशी द्वारा नही कहा गया है और नही मतदाता होने का कोई सम्मान दिया गया जिससे वे अति उदास हैं जो गम भुलाने के लिए अपनी क्षमता अनुसार उचित व उपलब्ध सामग्री का उपयोग कर अपने को स्वयं से अस्वयं कर रहे है। वोटिंग के अंतिम समय तक प्रत्याशी इनके पास पहुचेगे या नही यह 5 फरवरी शनिवार को ही पता चल सकता है। बहरहाल नगर के सभी वार्डो में उत्सव का माहोल के साथ एक आपसी खीज भी बनी हुई है इसके बावजूद भी नाश्ता पानी आदि का फूल इंतजाम है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here