Rangoli is being made in honour of Rajni Naresh Tiwari who is coming to seek votes
पुसौर / जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस समर्थित प्रत्याषी रजनी नरेष तिवारी का प्रचार अभियान जारी हो चुका है जिसमें अपने क्षेत्र के लगभग 30 पंचायतों के ग्रामों में क्रमषः डोर टु डोर जाकर ये अपने प्रचार टीम के साथ अपने उगता सुरज छाप में वोट देने के लिये अपील कर रहे हैं। जानकारी के मुताविक लगभग 10 ग्राम पंचायतों में ये घर घर पहुंच चुके हैं इसमें ये जब किसी के घर पहुंचते हैं तो इनके सम्मान में घर के बाहर रंगोली मिलती है जहां सर्वप्रथम रजनी जी अपने टीम के साथ खडे होते हैं तो उनका औपचारिक अभिवादन संबंधित घरवाले करते हैं और इसके पष्चात् ये उनके घर में दस्तक देते हैं। अब तक के चुनावी इतिहास में किसी प्रत्याषी के सम्मान के लिये घर घर रंगोली मिलना साथ ही घर प्रवेष करते समय उनका लोकाचार जनित अभिवादन होना कहीं देखने को नहीं मिला है। इनको मिल रहे इस प्रकार का सम्मान के पिछे नरेष तिवारी का राजनीति में लंबे समय से जुडाव जो प्रायः सभी वर्ग के लोगों के लिये लाभप्रद सिद्ध हुआ है और उक्त लाभ के एवज में नरेष तिवारी ने किसी से कोई प्रतिफल नहीं लिया है। लोगों में चर्चा है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता दी जाती है जिसे प्रायः दलिय आधार पर नहीं देखते इस आषय से लोग उचित प्रत्याषी का चयन करते हैं। बहरहाल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 के दो प्रत्याषी में से रजनी नरेष तिवारी को क्षेत्र के प्रत्येक घरों से आषीर्वाद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



