Home धर्म सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जाने अपना राशिफल !

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जाने अपना राशिफल !

0

 

 

Ro.No - 13672/156

 

मेष राशि : मन अशांत रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे।

 

वृषभ राशि : नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। शिक्षा या प्रतियोगिता के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो।

 

मिथुन राशि : सेहत के प्रति सचेत रहें। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं।

 

कर्क राशि : नकारात्मक विचारों से बचे। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेग। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

 

सिंह राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं।

 

कन्या राशि : वाणी में मधुरता रहेगी। धन व्यय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

 

तुला राशि : तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे।

 

वृश्चिक राशि : कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे… आपके स्वभाव के प्रति लोग आकर्षित होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा।

 

धनु राशि : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

मकर राशि : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझने व तनाव मिल सकता है। रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहे।

 

कुंभ राशि : शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा।

 

मीन राशि : पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here