मतगणना हेतु नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
Ro.No - 13672/156
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कल 15 फरवरी प्रातः 9ः00 बजे से नगरपालिका निर्वाचन 2025 के तहत मतगणना का कार्य सांस्कृतिक भवन स्थित कंट्रोल रूम में सम्पन्न होगा। मतगणना की सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी एवं मतगणना हेतु नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न कराया जा चुका है। बीजापुर नगरपालिका के 15 वार्डो के पार्षद पद एवं अध्यक्ष पद हेतु हुए निर्वाचन की मतगणना कार्य सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी उप जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई है। मतगणना हेतु 15 टेबल की व्यवस्था की गई है।



