Home Blog अंतिम चरण मतदान हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को भैरमगढ़ क्षेत्र किया...

अंतिम चरण मतदान हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों को भैरमगढ़ क्षेत्र किया रवाना कलेक्टर मिश्रा

0

Collector Mishra flagged off polling parties for the final phase of voting in Bhairamgarh area

विकासखंड भैरमगढ़ में 47373 मतदाता करेंगे सुरक्षा बीच मतदान

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत् बीजापुर जिले में अंतिम चरण का मतदान कल 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत भैरमगढ़ में होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैरमगढ़ पीआर साहू ने बताया की जनपद पंचायत भैरमगढ़ के 60 ग्राम पंचायतों के लिए 89 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। विकासखण्ड के 175 वार्डों में पंच का तथा 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच का निर्वाचन होगा। इसके अतिरिक्त 15 जनपद क्षेत्रों एवं 03 जिला पंचायत क्षेत्र में मतदान होगा। विकास खण्ड में कुल 24823 महिला एवं 22549 पुरुष तथा 01 अन्य इस प्रकार कुल-47373 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी विकास सर्वे के मार्गदर्शन में रिटर्निंग अधिकारी सूर्यकांत घरत तथा जनपद सीईओ पीआर साहू द्वारा सुचारू रूप से मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्था कराया गया। प्रातः 7:00 बजे से दूरस्थ क्षेत्र कुटरू, रानीबोदली तथा फरसेगढ़ के मतदान दलों को मतदान सामग्री उपलब्ध कराया गया। मतदान दलों द्वारा सामग्री मिलान पूर्ण करने पर प्रातः 10:00 बजे कलेक्टरछ संबित मिश्रा द्वारा पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर द्वारा मतदान दलों को स्वतंत्र निष्पक्ष तथा निर्भिक होकर मतदान की प्रकिया सावधानी के साथ पूर्ण करने की समझाईस देते हुए कुशलता पूर्वक कार्य संपादन के लिए शुभकामनाएं दिया गया। शेष मतदान दलों को भी मतदान सामग्री वितरण किया जा चुका है। जिसे दोपहर 2:00 बजे तक मतदान केन्द्रों के रवाना कर दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here