Home Blog क्षेत्र के युवाओं को फिजिकल दक्षता की तैयारी हेतु कैम्प 27 एवं...

क्षेत्र के युवाओं को फिजिकल दक्षता की तैयारी हेतु कैम्प 27 एवं 28 फरवरी को भानुप्रतापपुर में

0

Camp for preparing the youth of the region for physical efficiency will be organized on 27th and 28th February at Bhanupratappur

उत्तर बस्तर कांकेर 24 फरवरी 2025/कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल पुना पर्रियान योजना के तहत क्षेत्र के ऐसे युवा छात्र जो सेना अग्निवीर, जल, थल, वायु सेना भर्ती, पुलिस एसआई भर्ती, पुलिस आरक्षक भर्ती, वनरक्षक भर्ती या ऐसे परीक्षा की तैयारी कर रहे है उन छात्रों के लिए जिला प्रशासन कांकेर ने विकासखंड भानुप्रतापपुर मुख्यालय से 2 किमी की दुरी पर ग्राम चौगेल (मूल्ला) में शारिरीक दक्षता की तैयारी हेतु टै्रक का निर्माण किया गया है। इसमें सभी छात्र भाग ले सकते है इसके लिए आनलाईन पंजीयन हेतु गुगल फार्म (https://docs.google.com/forms/d/1KPPTH31Cbl2AU3q-eLOjs1krpRuC0LyFfgqMuCUMkGY/edit½) जनरेट व क्युआर कोड जारी किया गया है। पंजीकृत छात्रों के चयन हेतु दो दिवसीय कैम्प का आयोजन 27 एवं 28 फरवरी को कैम्प स्थल पर किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेष मंडावी ने बताया कि चौगेल (मूल्ला) में पुराना कैम्प रहा है जिसे जिला प्रषासन ने अधिगृहित किया है यहां पर क्षेत्र के युवाओं के लिए शारिरीक दक्षता परीक्षा को पास करने के लिए विभिन्न ट्रैक का निर्माण कर छात्रों के फिजिकल एवं मेंटल एबिलिटी की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए विषेषज्ञों की टीम कार्य करेगी यहां पर विभिन्न प्रकार के प्रषिक्षण छात्रों को दिया जाएगा, उनके डाईट, समय प्रबंधन इत्यादि को ध्यान में रखा जाएगा। जो छात्र कैम्प में रहकर तैयारी करना चाहते है उनके लिए निःषुल्क आवास की सूविधा भी दी जाएगी। बच्चों को अपने भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इसके लिए टाईम शेडयूल तैयार कर लिया गया है। पूर्व में पंजीकृत व चयनित छात्रों का प्रषिक्षण कार्यक्रम अतिषिध्र प्रारंभ कर दी जावेगी। वर्तमान में इन छात्रों का चयन 27 एवं 28 फरवरी को प्रातः 09 बजे से किया जाएगा। खेल मैदान, रनिंग ट्रेक, जीम इक्युपमेंट आदि की व्यवस्था की जा रही है। अब तक 262 से अधिक छात्र पंजीयन भी करा चुके हैं। जिन छात्रों ने पंजीयन नही कराया है तथा जो चयन प्रक्रिया में भाग लेना चाहते है ऐसे युवा भी भाग ले सकते है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here