Dev Kumari Anand Paikara took oath as Sarpanch of Lohrapani Gram Panchayat of Lalunga Development Block
रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा
लैलूंगा, लैलूंगा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम लोहडापानी में देव कुमारीआनंद पैकरा ने चौथी बार जनता का विश्वास जीताऔर सरपंच पद पर सुशोभित होते हुए आज अपने पंचों सहित शपथ लेते हुए जनता को धन्यवाद एवं साधुवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस विश्वास के साथ हमे चौथी बार मौका दिया है उसके लिए मैं आप लोगो की आभारी हूं और आपको शपथ पूर्वक कहती हूं कि मैं आप लोगों के विश्वास में खरा उतरूंगी
जनता सेवा को ही मैं अपना प्रथम कर्तव्य समझती हूं देव कुमारी पैकरा
शपथ के दौरान देव कुमारीआनंद पैकरा ने कहा कि मेरे ग्राम की जनता ही मेरा सर्वस्व है मैं उनकी सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी मेरा यही प्रयास रहेगा कि मेरे क्षेत्र की जनता को हर सुविधा मिले
शासन द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगी जैसे प्रधानमंत्री आवास , वृद्धा पेंशन ,स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं जैसे राशन कार्ड,आयुष्मान कार्ड का सभी हितग्राही को सुविधा देने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाऊँगी सरपँच देवकुमारी सहित पंच उमा पैकरा, जनकरराम पैकरा, बलीराम पैकरा, प्रभा पैकरा, महेन्द्र कुमार पैकरा, पुष्पा चौहान, पुष्पमति चौहान, अनमेत मुंडा, अरविन्द पैकरा, दिव्यकान्ति बिलुंग,सरोज बिलुंग, कुमुद केरकेट्टा के गांव के सभी वरिष्ठ नागरिक अधिकारी कर्मचारी सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित थे



