Newly elected Sarpanch and Panchs of Gram Panchayat Chauha (Masturi) and Gram Panchayat Darrabhata (Sipat) took oath of office and secrecy – Congress leader Arvind Lahariya attended the program
मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-पंचायत चौहा एवं ग्राम-पंचायत दर्राभाटा के नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने पंचायत सचिवालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ लिए मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रीफल देकर भेंट एवं स्वागत किया। नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने पद की शपथ के साथ पंचायत में पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से कार्य करने की शपथ भी लिया। ग्राम-पंचायत चौहा एवं ग्राम-पंचायत दर्राभाटा के नवनिर्वाचित सरपंचो ने कहा कि पंचायत में विकास कार्य करने में कोई कसर नही छोड़ी जायेगी, ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का पूरा प्रयास रहेगा एवं सभी के सहयोग से पंचायत में विकास किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अरविंद लहरिया जी प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी (अ.जा )एवं ग्राम-पंचायत चौहा नवनिर्वाचित सरपंच हुलेस कुमार खूंटे एवं ग्राम-पंचायत दर्राभाटा नवनिर्वाचित सरपंच एनल धृतलहरे एवं पूर्व जनपद सदस्य लक्ष्मी प्रसाद टंडन पूर्व सरपंच शैल कुमार खूंटे पंचायत सचिव राघवेंद्र कुमार अंचल रोजगार सहायक सूर्यकांत कुर्रे एवं समस्त पंचगण और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अरविंद लहरिया ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि ग्राम विकास आप लोग अच्छे से करें हम आपके साथ हैं ग्राम के विकास में आप लोगों को भरपूर सहयोग मिलेगा ग्राम के विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।



