Undisputed oath taking ceremony in 89 panchayats of Pusaur
पुसौर / पुसौर जनपद के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के 40 और रायगढ विधानसभा क्षेत्र के 49 ग्राम पंचायतों में चुने हुये जनप्रतिनिधियों में सरपंच एवं पंचों ने बिते सोमवार को षपथ ग्रहण किया जिसके लिये जिला प्रषासन के निर्देष व सीईओ अभिशेक बनर्जी के मार्गदर्षन में प्रत्येक पंचायत के लिये अलग अलग अधिकारी नियुक्त किये गये थे। कुछ पंचायतों में चुने हुये जनप्रतिनिधि अपने ग्राम वरिश्ठ लोगों को इसमें ससम्मान षामिल किये जाने की जानकारी प्रकाष में आया है जिसमें ग्राम पंचायत षुकुलभठली में यहां के नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती नीरवती गणेष सिदार एवं पंचों ने सेवा निवृत्त षिक्षक षम्भुराम प्रधान, पुर्व सरपंच हरिहर नायक, गणेष सिदार सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सचिव प्रेमलाल सा व रोजगार सहायक एकादषिया के वाचन से षपथ ग्रहण किया। जानकारी के मुताविक उक्त पंचायत के आश्रित ग्राम घनातराई, व दाउभठली हैं जो कुल 10 वार्डो में विभक्त है जहां से कुल 10 पंच हैं जिसमें से 6 महिला एवं 4 पुरूश पंच हैं। कार्यकम में उपस्थित गणमान्यों ने अपना अनुभव साझा करते हुये षुभकामनाएं देते हुये सचिव प्रेमलाल सा के व्यवस्था का सराहना किया। इसी परंपराअनुसार सभी पंचायतों मे षपथ ग्रहण कार्यक्रम अपने अपने पंचायत भवन में हुआ वहीं नवगठित पंचायत सराईपाली का षपथ ग्रहण यहां के आंगनबाडी भवन में करारोपण अधिकारी जयमंगल चैधरी के दिषा निर्देष में सचिव पुर्णिमा सतपथी द्वारा यहां के सरपंच नलिनी पाव एवं अन्य पंचों ने षपथ ग्रहण किया। क्षेत्र के अतिसंवेदनषील ग्राम पंचायत गोतमा में जहां कि चुनाव के बीच और परिणाम के बाद कई तरह के विवाद सामने आये थे वहां भी यहां के नव निर्वाचित सरपंच तनुजा क्षीरसागर गुप्ता ने अपने सभी पंचों के साथ षपथ ग्रहण किया। इस प्रकार कुल 89 पंचायतों में कहीं भी षपथ ग्रहण के बीच किसी भी प्रकार का कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई है।



