Home Blog जिला पंचायत को मिले नए बीजेपी खेमें में कोरसा अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष...

जिला पंचायत को मिले नए बीजेपी खेमें में कोरसा अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष बने पेरे

0

In the new BJP camp of the Zilla Panchayat, Korsa became the president and Pere became the vice president

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला पंचायत को आज नई अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी प्रदेश संगठन और जिला संगठन के नेतृत्व में निर्विरोध जीत हासिल हुआ। आपको बता दें जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पामेड़ जिला पंचायत क्षेत्र से जीतकर आयी जानकी कोरसा तो उपाध्यक्ष मददेड जिला पंचायत पद पर पेरे पुलैया पर संगठन ने मुहर लगा दी। चुनावी रणनीति पर गौतम गोलछा ने प्रदेश संगठन के नेतृत्व में चुनाव संपन्न करवाया। भाजपा नेता पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने जिला संगठन के साथ जश्न मनाया और शुभकामनाएं एवं बधाई दी और फटके और गुलाल के साथ डीजे के धुन पर नजर आए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कविता कोरम, मथियास कुजूर, शंकरैया मड़वी, सामंती, प्रीति आरकी, सतेश एंड्रिक सहित जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर , जी वेंकट, संजय लुक्कड़ सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित कार्यकर्ताओ ने जीत का जश्न मनाया। जानकी और पुलैया की जीत से उनके समर्थकों में दिखा खुशी । जानकी ने कहा कि वे महिला सशक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्र के विकास और ग्रामीण जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here