Revised time table issued for President and Vice President in five Janpad Panchayats
उत्तर बस्तर कांकेर /कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि में आंशिक संशोधन करते हुए समय-सारणी जारी की गई है। पूर्व में जारी समय-सारणी अनुसार जिले के सभी जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही किए जाने 04 मार्च निर्धारित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।
कलेक्टर कार्यालय (पंचायत) द्वारा संशोधित समय सारणी में उल्लेख किया गया है कि जिले की 05 जनपद पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही की जाएगी। जारी समय-सारणी अनुसार जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु सम्मिलन आयोजन करने, प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने तथा जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु सम्मिलन की सूचना जारी करने की तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है। इसके अलावा जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) आयोजन करने की तिथि 12 मार्च नियत की गई है। कलेक्टर ने उक्त नियत तिथि में आयोजित सम्मिलन की विधि सम्मत कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।



