Home Blog नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने सांस्कृतिक भवन बीजापुर में लिया...

नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने सांस्कृतिक भवन बीजापुर में लिया शपथ

0

The newly elected Municipality President and Councilors took oath at the Cultural Bhavan Bijapur

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक चित्रकोट भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कलेक्टर रहे मौजूद

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- पूर्व मंत्री महेश गागड़ा बीजापुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बीजापुर के सांस्कृतिक भवन मैदान में आयोजित समारोह में एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी एवं पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्वमंत्री महेश गागड़ा ने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों को बीजापुर की जनता ने भरपूर स्नेह व आशीर्वाद दिया है। नगरवासियों की आकांक्षाओं के मुताबिक शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधापूर्ण बनाकर संवारना है। बीजापुर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने सरकार हर तरह से सहयोग देगी। महेश गागड़ा ने शहर के विकास को गति देने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और सभी पार्षद मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। शपथ समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि चित्रकोट के पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगणों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनता के हित में निरंतर सक्रिय रूप से अपनी कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर संबित मिश्रा ने नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल, सीएमओ बीजापुर बंशीलाल नुरेटी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जागेश्वर कौशल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here