Home Blog गैर संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए 20 फरवरी से...

गैर संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए 20 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा विशेष जांच अभियान

0

Special investigation campaign will run from 20 February to 31 March for prevention and control of non-communicable diseases

रायगढ़ / कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिला नोडल अधिकारी डॉ. केनन डेनियल, डॉ सुमित मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के संचालन में जिला सलाहकार श्रीमती सीमा बरेठ द्वारा गैर संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण हेतु 20 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए गहन विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।
गैर संचारी रोग एक ऐसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या के रूप में फैल रही है। राष्ट्रीय कार्यक्रम गैर संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु की आबादी की सामान्य गैर संचारी रोगो जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा मौखिक, स्तन और गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर के लिये जांच की जानी है। जिस हेतु समस्त विकासखंड के उप.स्वा.केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिरो, सामु.स्वा.केंद्र,एन.सी.डी.क्लीनिकों और सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में सभी सी.एच.ओ जनसंख्या आधारित जांच के साथ-साथ 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के जांच सुनिश्चित करने एवं एनपी एनसीडी पोर्टल पर डेटा रिर्पोटिंग सुनिश्चित करने करने के निर्देश दिए गए है, ताकि नियमित समीक्षा और स्क्रीनिंग, उपचार की जा सकें।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here