Home Blog एम.सी.एच में किया गया जन औषधि दिवस का आयोजन

एम.सी.एच में किया गया जन औषधि दिवस का आयोजन

0

Jan Aushadhi Diwas was organized in M.C.H.

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 मार्च 2025/ 7वी जन औषधि दिवस’’ 7 मार्च को एम.सी.एच. हॉस्पिटल अलबेलापारा कांकेर में जन औषधि दिवस पर सांसद भोजराज नाग, मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य अरविन्द जैन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सांसद श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उददेश्य आम जनता को सस्ती किमतों में गुणवत्तापूर्ण दवाईयों उपलब्ध कराना है। ताकि सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें। योग-व्ययाम धर्म-संस्कृति स्वस्थ्य जीवन शैली का स्वास्थ्य पर साकारात्मक प्रभाव पडता है एवं जन औषधि केन्द्र से दवा प्राप्त किये हितग्राहियों से सांसद द्वारा संवाद किया गया। कार्यक्रम में श्री भरत मटियारा, सीएमएचओ डॉ. महेश सांडिया, शा. चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.यास्मिन खान, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधिक्षक डॉ. विमल भगत, रविन्द जैन द्वारा भी संबोधित किया गया। सभी ने अपने वक्तब्य में कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में दवाइयॉ ब्रांडेट दवाइयों की तुलना में काफी सस्ती मिलती है तथा जेनेरिक दवाइयों की गुणवत्ता और प्रभावकारिता ब्रांडेट दवाईयों के समान होती है।कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here