Home Blog मस्तूरी के रुक्मणी टिंकू सिंह प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में प्रतिद्वंदी को मात...

मस्तूरी के रुक्मणी टिंकू सिंह प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में प्रतिद्वंदी को मात देकर बनी उप सरपंच

0

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

मस्तूरी।जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र के स्थानीय ग्राम पंचायत मस्तूरी के नवनिर्वाचित उपसरपंच रुक्मणी (टिंकू सिंह) ने मस्तूरी के प्रतिष्ठा पूर्ण उप सरपंच के चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात देकर उप सरपंच का ताज अपने पास रखा इस अवसर पर उन्होंने निर्वाचित पंच गणों के साथ ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लेती हूं रुक्मणी टिंकू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे गर्व है कि निर्वाचित पंच गणों तथा ग्रामवासियों ने मुझ पर विश्वास जताया भरोसा दिया है मैं वचन देती हूँ कि इस विश्वास को कायम रखते हुए, मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ गांव के विकास और समृद्धि के लिए काम करूंगी।
जैसे ही उप सरपंच के परिणाम का चुनाव अधिकारी के द्वारा घोषणा किया गया उसके बाद रुक्मणी टिंकू सिंह के समर्थकों ने आतिशबाजी मिष्ठान पुष्प हार एवं डीजे के साथ उनका स्वागत सत्कार किया गया। उपस्थित ग्राम वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। रुक्मणी टिंकू सिंह एवं उनके समर्थकों के द्वारा रैली के रूप में ग्राम के अनेक मोहल्ले से निकली कई जगह उनका पुष्पाहार एवं आरती से स्वागत किया गया ग्राम के अनेक मंदिरो एवं भगवान लटेस्वर नाथ के दर्शन आशीर्वाद के पश्चात रैली का समापन हुआ।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here