नियद नेल्लानार क्षेत्र के लिए बना वरदान, एसडीम, सीईओ जनपद रहे साथ
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- छत्तीसगढ़ के बस्तर अंतर्गत आने वाली बीजापुर का एक ऐसा क्षेत्र जा कभी पहुंचना आसान नहीं था प्रशासनिक अधिकारियों का जिसमें जिले कलेक्टर और पर अब समय बितते सत्ता बदलते तस्वीर भी बदल रहा है। यही वजह है की पहली बार इस क्षेत्र में कलेक्टर संबित मिश्रा ने नियद नेल्लानार योजना के तहत उसूर ब्लॉक के अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यो एवं बुनियादि सुविधाओं की जानकारी लेने गुरूवार को नवीन स्थापित सुरक्षा कैम्प गुंजेपरती, पुजारी कांकेर एवं भीमाराम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गुंजेपरती आंगनबाड़ी तथा कस्तूरपाड़ का निरीक्षण करते हुए पुसगुफा होते हुए चेरला, पामेड़, धर्मारम, जीड़पल्ली, काऊरगट्टा, कोण्डापल्ली, चुटवाही एवं गुण्डम पहुंचकर संचालित विकास कार्यो का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम उसूर भूपेद्र गावरे, सीईओ जनपद पंचायत प्रभाकर चन्द्राकर भी मौजूद थे।



