Emphasised on making the village self-reliant by saving a handful of rice every day – Hemlal Markam
आज दिनांक 08/03/2025 दिन – शनिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना समाज युवा प्रभाग का सामाजिक बैठक ग्राम – जामगाॅंव, तहसील – नरहरपुर, जिला – उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ में पवन मरकाम और प्रियंका की अध्यक्षा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य – “हेमलाल मरकाम” जी (कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंगपा) के मुख्य अतिथि में बैठक संपन्न हुआ। सामाजिक बैठक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए “हेमलाल मरकाम” जी ने कहा कि वास्तव में आप सभी समाज हित में काम करना चाहते हैं तो आप सभी को सामाजिक संपदा निर्माण करने के लिए पेनवासी गोंडवाना रत्न दादा “हीरा सिंह मरकाम” जी के दिखाए गए रास्तों पर चलकर प्रतिदिन एक-एक मुट्टी चावल बचत कर गाँव को स्वावलंबी बनाने की दिशा को आगे बढ़ाना होगा, और अपने कार्य कल की तरह करेंगे, तो परिणाम भी कल की तरह आएंगे, इसलिए आप आने वाले कल से बेहतर परिणाम की उम्मीदे करते हैं, तो समय व परिस्थितियों के अनुरूप अपने कार्य करने के तौर तरीकों को बदलना होगा क्योंकि अर्थ है तो समर्थ है, वरना सब व्यर्थ है l इसलिए हमें गोंडवाना रत्न दादा “हीरा सिंह मरकाम” जी के दिखाए गए रास्तों पर चलना होगा l और हमें समतामूलक शोषण विहीन समाज की स्थापना, आजीवन नशामुक्त होकर समाज की सेवा करना, आर्थिक रूप से समाज को सशक्त बनाने हमारी भाषा और संस्कृति को समृद्ध बनाना ताकि समय के अनुकूल हमारा समाज पीछे न छूट जाए, इसलिए हमें बुद्धजीवियों के दिखाए रास्तों पर चलकर समाज को सशक्त बनाना हम सब पढ़े-लिखे लोगों की जिम्मेवारी है कहते हुए “हेमलाल मरकाम” जी ने गोंडवाना समाज युवा प्रभाग जामगाॅंव के ग्राम कमेटी के माध्यम से अल्प बचत के रूप में एक एक मुट्ठी चावल की बचत कर प्रत्येक गाँव में सामाजिक संपदा का निर्माण करने की बात कही, और गोंडवाना समाज युवा प्रभाग जामगाॅंव को अल्प बचत आर्थिक अभियान को प्राथमिकता देते हुए ग्राम कमेटी के माध्यम से एक-एक मुट्ठी चावल बचत कर गोंडवाना का महाकल्याण करने का जो सपना गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के प्रेरणास्रोत पेनवासी दादा “हीरा सिंह मरकाम” जी का सपना एक मुट्ठी चावल से गोंडवाना का महाकल्याण की सपना को साकार करने के लिए उपस्थिति युवा-युवतियों को एक मुट्ठी चावल की बचत से समाज को कैसे समृद्धिशाली बनाया जा सकता है, इस पर चर्चा कर पांच गांव से आए युवतियों को गोंडवाना मातृ शक्ति अन्न बचत बैंक के लिए श्रीफल (नारियल) और 151 रुपया देकर 8 मार्च अंतरास्ट्रीय महिला दिवस पर अन्न बचत बैंक का शुभारंभ किया गया




