District President Hemlata celebrated World Women’s Day
पुसौर / पुसोर जनपद के नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने शपथ ग्रहण के पूर्व से ही जनहित से जुड़े सामाजिक सांस्कृतिक व विकास से कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने की बीड़ा उठा चुके हैं इसी कड़ी में इनके अगुवाई में बीते 8 मार्च विश्व महिला दिवस पर इन्होंने अपने सभी बीडीसी, उपाध्यक्ष खिरमति चौहान, बिहान से जुड़े महिला समिति एवं क्षेत्र के सरपंच व गणमान्य लोगों व क्षेत्र के मातृ शक्तियों के गरिमामय उपस्थिति में मिडमिडा हाई स्कूल भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लगभग 11 बजे से हुई जिसका संचालन सीईओ हरिशंकर चौहान एवं उनके टीम के लोगों द्वारा सायराना अंदाज में प्रारम्भ हुआ। इसमें सर्वप्रथम मंचासिन सभी अतिथियों का सम्मान हुआ और अपनी अपनी उद्गार प्रस्तुत किए। नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मुक्तेश्वर पंडा ने सनातनी इतिहास से जोड़ कर भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला वही मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा ने मातृशक्ति पर विविध प्रकार रचनाएं प्रस्तुत किए। इस बीच बिहान के सक्रिय महिलाओं द्वारा भी कई तरह के मनोरम गीत प्रस्तुत किए। उक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष के भुमिका में रहे मिडमीडा सरपंच पूर्ण चंद्र गुप्ता ने अपना उद्बोधन में कहा कि हजार फूल चाहिए माला के लिए, हजार बूंद पानी चाहिए घड़ा भरने के लिए, हजार दिए चाहिए घर सजाने के लिए, पर ये बात सच कि एक महिला काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए। इस तरह के अंदाज में महिला सशक्तिकरण पर कई बाते कही गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोलनारायण पटेल के साथ भाजपा बीडिसियों में ममता राजकुमार छत्तर, बलराम पटेल, खितेष्वर सिदार, भाग्यश्री दिनेष चैहान, कृश्णा प्रधान, गायत्री सुरेष गुप्ता, हेमालिनी प्रकाष गुप्ता, विनोद पटेल, पिली यादव साव, सिमरन सत्ते सिंह भी उपस्थित रहे। समुचे कार्यक्रम को कडी से कडी जोडने में मंच संचालक की भुमिका में रहे सीईओ हरिषंकर चैहान ने मातृषक्ति को लेकर हृदयस्पर्षी गीत के साथ कई ऐसे प्रसंग प्रस्तुत किये जिसमें उपस्थित महिलाओं के आंखे नम हुई और अंत में मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिषंकर चैहान ने यह घोशणा किया कि क्षेत्र के सभी महिलाओ को स्वच्छता अभियान के तहत निषुल्क सेनेटरी पेड मुहैया करायेंगे साथ ही बालिका जन्म होने पर क्षेत्र के सभी मांओं को एक एक कीड उपलब्ध करायेंगे इसी क्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस के तारतम्य में एक एक भेंट देकर भोजन मुहैया कराने के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई।



