District level Telangana society celebrated International Women’s Day, organized sports
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल की भांति इस वर्ष भी पूरे देश में मनाया गया है । बीजापुर जिले में भी सभी ब्लॉकों सहित जिले मनाया गया वही दूसरी ओर 8 मार्च 2025 को जिला स्तरीय तेलंगा समाज के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से ग्राम चेरपाल में मनाया जिसमें गोंगला, पदमूर, जारगोया , रेड्डी कोटेर, चेरपाल , चेरकटी, संतोषपुर, कोतापाल सहित बीजापुर के सैकड़ों महिलाएं उपस्थित हुई, इस अवसर पर तेलंगा समाज ने कुर्सी दौड़, सईधागा दौड़ एवं मटकाफोड़ आदि खेलों वा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाएं भी बढ़कर लिया भाग वही विजेताओं को आयोजन समिति के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस आयोजन को सुचारू रूप से संचालन के लिये अनिता मददेड़ , मंजू पुजारी, चन्द्रैया पेरमा, मंगल रोटेल, राजू पुजारी, राजैया पसपुल , दिलीप पूनेम ,मंगल पसपुल, लखेश्वर मोलचेटला एवं कु. ललीता पेरमा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।




