Deputy Sarpanch became under the leadership of Sarpanch Nalini Hari Sahu
पुसौर /पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओडेकेरा में लगातार पिछले 4 पंचवर्शीय कार्यकाल से हरि साहु अथवा उनका परिवार सरपंच निर्वाचित होते आ रहे हैं जिससे समुचे पंचायत के विकास कार्यो में इजाफा भी हो रहा है इस तथ्य के मद्देनजर वर्तमान नलिनि हरि साहु निर्वाचित हुई और बिते दिनांक को हुये उप सरपंच चुनाव में भी इनका ही कैन्डीडेट जीत कर उप सरपंच बनने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताविक ये सरपंच निर्वाचित होने के बाद निर्विरोध रूप से उप सरपंच बनाना चाहते थे लेकिन लोग इसमें स्वीकृति नहीं दिये और आखिरकार चुनाव हुआ। ओडेकेरा पंचायत का आश्रित ग्राम पहले सराईपाली था जिसमें चुनाव की स्थिति आती थी लेकिन अब अपने पंचायत में भी इस तरह की स्थिति निर्मित हो रही है लेकिन साहु परिवार के जनाधार किंग मेकर की भूमिका में रहने से अक्सर परिणाम इनके पक्ष में ही आते रहा है।



