Home Blog जिले के 18 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने महाअभियान 23 मार्च को

जिले के 18 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने महाअभियान 23 मार्च को

0

A mega campaign to make 18 thousand illiterates literate in the district will be launched on March 23

कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए आवश्यक तैयारियों के निर्देश

Ro.No - 13672/156

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम

उत्तर बस्तर कांकेर 12 मार्च 2025/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् जिले में रविवार 23 मार्च को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षार्थियों को सम्मिलित कराया जाना है, जो शिक्षा की मुख्यधारा से कटे हुए हैं। कलेक्टर एवं साक्षरता कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उक्त परीक्षा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा सभी असाक्षरों को उक्त अभियान से जोड़कर उन्हें महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज दोपहर को आयोजित बैठक में उपस्थित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारियों (नोडल) एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयकों को बताया गया कि जिले में कुल 18 हजार असाक्षरों को साक्षर करने का निर्देश राज्य कार्यालय के द्वारा दिया गया है। इसके लिए जिले में कुल 602 परीक्षा केन्द्र तथा केन्द्राध्यक्ष बनाए गए हैं। कलेक्टर ने सभी विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी शिक्षार्थी इस परीक्षा से वंचित न रहे। साथ ही किसी तरह की नकल न हो इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। इसके अलावा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राएं जिन्होंने स्वयंसेवी शिक्षक रूप में सेवा दी हैं, उनके द्वारा टैग किये गये शिक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से इस परीक्षा में सम्मिलित किया जाये, ताकि उस बच्चे को 10 अंक बोनस के रूप में मिल सके।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्र में शिक्षार्थियों के लिये पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था हो। शिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र व समय की जानकारी अनिवार्य रूप से विभिन्न माध्यमों से प्रदान की जाये। जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशों को विस्तार से परीक्षा संबंधी जानकारी सभी ब्लाक के अधिकारियों को दी गई, जिसमें महापरीक्षा अभियान का प्रचार प्रसार नामांकन, पंजीकरण, डाटा कम्प्यूटरीकरण और परीक्षा की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं प्रत्येक विकासखण्ड में कंट्रोल रूम स्थापित करने हेतु दायित्वों के बारे में बताया गया। बैठक के अंत में कलेक्टर के द्वारा सभी अधिकारियों एवं साक्षरता अमले को महापरीक्षा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने तथा सभी शिक्षार्थियों को इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिये निर्देशित किया गया तथा साक्षरता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपाध्यक्ष श्री हरेश मंडावी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here