During the oath taking ceremony, former MLA Vijay said that every needy person should get justice
पुसौर / क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेष के वित्तमंत्री माननीय ओपी चैधरी के दिषा निर्देष व जिला मुख्यालय के प्रथम भाजपा विधायक विजय अग्रवाल के मार्गदर्षन एवं जिला महामंत्री रत्थु गुप्ता के अगुवाई में पुसौर जनपद में 15 साल बाद भाजपा के अध्यक्ष हेमलता हरिषंकर एवं उपाध्यक्ष खीरमती चैहान के साथ अन्य 11 जनपद सदस्य मिलकर त्रिस्तरीय पंचायत राज के मध्यवर्ती सरकार बना। बिते बुधवार के लगभग 11 बजे पुर्व विधायक विजय अग्रवाल व रथु गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी व मंडल अध्यक्षों के गरिमामय उपस्थिति में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य 22 जनपद सदस्यों ने षपथ ग्रहण किया वहीं एक जनपद सदस्य अपरिहार्य कारणवष उपस्थित नहीं हो पाई। उक्त कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिशेक बनर्जी सहित उनके स्टाफ के व्यवस्था में जनपद के सभाकक्ष में आयोजित हुई जहां सर्वप्रथम स्वागत की परपंरा को सम्पन्न किया गया इसके पष्चात् वरिश्ठ लेखापाल के एस गुप्ता के वाचन अनुसार उपस्थित सभी नव निर्वाचित जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने षपथ लिये। षपथ का मुख्य अंष यह है कि षपथकर्ता गण ईष्वर को साक्षी मानकर पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों का पालन करेंगे। उदबोधन के दौर में अध्यक्ष हेमलता हरिषंकर चैहान ने कहा कि षासकीय कार्य टीम वर्क के साथ संपन्न हो पाता है इसलिये हमें आपसी समंजस्य बनाये रखने को प्राथमिकता देना होगा। षपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी में रहे विजय अग्रवाल ने सभी जनपद सदस्यों को बधाई व षुभकामनाएं देते हुये कहा कि अब विकास के लिये ट््रीपल इंजन सरकार है कहीं कोई बाधा नहीं आयेगी सभी मिलजुल कर आपसी तालमेल बनाये रखते हुये काम करें। इन्हौने आषीर्वचन के रूप में यह कहा कि किसी दर्दमंद व्यक्ति के हक को छीन कर किसी गैर जरूरतमंद को देने की कोषिष कतई न करें चाहे परिस्थिति जैसा भी हो। षपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्र के प्रायः जनप्रतिनिधियों का सभागार में उपस्थित रहना निसंदेह यह क्षण गरिमामय तो रहा है वहीं यह समारोह दलीय राजनीति से उपर उठकर भी रहा जो आगामी समय में यादगार रहेगा। कार्यक्रम के अंत में जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिषंकर चैहान अपने कक्ष की वास्तु पुजा अर्चना करते हुये प्रवेष किया।



