Virat Purana recitation for the well-being of cows in Chhichhor Umaria
पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम छिछोरउमरिया में पिछले कई वर्शो से प्रतिवर्श गोवंषों की खुषहाली के लिये उडीया भाशा का एक विराट पुराण का पाठ फागुन महिने के किसी नियत तिथी को इसे संपन्न किया जाता रहा है। इसी कडी में बिते बुधवार को ग्राम के मंदिर के पास इसका आयोजन किया गया। जानकारी के मुताविक इस आयोजन के लिये प्रत्येक राषनकार्ड से 10 रूपये और एक मवेषी का 5 रूपये चंदा लिया जाता है इसके लिये गांव का झांखर समुचे गांव में हांका लगाता है और सुचना पाते ही गांव के सभी लोग अपना अपना चंदा लाकर देते हैं। इस दिन समुचे गांव बस्ती में कोई भी चप्पल पहन कर नहीं घुमता, आना जाना करते समय वो खाली पांव ही रहेगा ऐसा ग्रामीण परंपरा है जिसे प्रायः सभी लोग सहर्श स्वीकार कर मानते रहे हैं। इस दिन होम आदि व भजन पुजन के साथ मंदिर का ध्वजा भी बदला जाता है। उक्त समुचे कार्य को संपन्न कराने में गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन के साथ साथ वार्ड पंच एवं सरपंच रामेष्वरी महेन्द्र साव का महत्वपुर्ण भूमिका रहा।



