Home Blog धूमधाम से किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

धूमधाम से किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

0

कांकेर ।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के द्वारा रंगों के पर्व होली के शुभ अवसर पर कांकेर के हृदय स्थलीय ऐतिहासिक नरहरदेव मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण कौशिक ,नगर पालिका अध्यक्ष, जिला कांकेर एवं अजय पप्पू मोटवानी, जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर होली मिलन समारोह को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया और वहां पर उपस्थित सदस्य और विशिष्ट अतिथियों ने इसका पूर्ण आनंद लिया और जीवन के इस पल को यादगार बनाया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के अध्यक्ष कौशल सिन्हा, संरक्षक अरविंद यादव, बालकृष्ण तोमर, घनश्याम जुर्री, संगठन सचिव टी के जैन, सचिव सोमेश यादव, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार जैन, सहसचिव बिरजू राम कवाची, सह मीडिया प्रभारी छगन सिन्हा ,डाॅ.तोरण दसपुर सहित अन्य सदस्य और संगठन के अंतर्गत रक्षा क्षेत्र में जाने के लिए ट्रेनिंग करने वाले सभी बच्चे उपस्थित रहे और इस पल का सभी आनंद उठाया ।…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here