कांकेर । शुक्रवार को जवाहर वार्ड की महिलाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र शिव मंदिर के पास होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जवाहर वार्ड पार्षद चित्ररेखा जैन शामिल हुई और सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दसपुर क्षेत्र के एक युवा पत्रकार को भी सम्मानित किया गया इस मौके पर वार्ड पार्षद चित्र रेखा जैन ने कहा की मोहल्ले की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मै उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूं होली का पर्व एकता व भाईचारे का प्रतीक है इस पावन उत्सव को उमंग व उल्लास के साथ मनाएं मैं समस्त मोहल्ले की महिलाओं को होली की शुभकामनाएं देती हूं होली मिलन कार्यक्रम के इस अवसर पर चित्ररेखा जैन ,नेहा गुप्ता, सरला जैन, पूर्णिमा गडकरीन, पूजा नामदेव, शारदा यादव, सीमा यादव ,कांति कोसरिया, सती साहू, अर्चना कोसरिया डॉ. तोरण दसपुर, रतन ठाकुर, ज्योति ठाकुर, गायत्री यादव श्यामली ठाकुर,बुढ़ियारीन यादव ,पूर्णिमा यादव कचरा यादव ,कविता सिंधी एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रही।..



