Home Blog जिले के प्रथम महिला सरपंच(पडिगांव-पुसौर) कुमुदिनी पंडा का निधन

जिले के प्रथम महिला सरपंच(पडिगांव-पुसौर) कुमुदिनी पंडा का निधन

0

The first woman sarpanch of the district (Padigaon-Pusaur) Kumudini Panda passed away

पुसौर / अविभाजित मध्यप्रदेष के रायगढ़ जिले;रायगढ़-जशपुर एवं सारंगढ़द्ध की प्रथम महिला सरपंच श्रीमती कुमुदिनी पंडा का 16मार्च 2025दोपहर12 बजे उनके ज्येष्ठ पुत्र शैलेन्द्र पंडा सेवानिवृत्त दूर संचार अधिकारी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवास में निधन हो गया। 1976 के आसपास जब देश में महिला आरक्षण लागू नहीं हुआ था उस समय रायगढ़ जिले में ग्राम पंचायत पड़िगांव को यह गौरव प्राप्त हुआ उस समय श्रीमती कुमुदिनी पंडा सरपंच के साथ साथ रायगढ़ जिले में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य भी रहीं। भाजपा के पितृ पुरुष स्व लखीराम अग्रवाल, सारंगढ़ के पूर्व सांसद गोविंद राम मिरी, स्व पी के तामस्कर जयदयाल बेरीवाल, देवी प्रसाद अग्रवाल, बीरबल गुप्ता जैसे जनसंघी नेताओं के साथ काम करने वाली उक्त श्रीमती कुमुदिनी पंडा तात्कालीन समय पड़िगांव के साथ साथ समुचे जिले में नामवर रहे। इनके निधन पर क्षेत्र के पुराने जनसंघीयों में बीरबल गुप्ता व जन नायकों सहित भाजपा कार्यकर्ता श्रवण कुमार प्रधान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती कुमुदिनी पंडा पड़िगांव ही नहीं समुचे रायगढ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिये एक गौरव शाली इतिहास की नींव रखीं थीं। जानकारी के मुताविक इनके ज्येष्ठ पुत्र शैलेन्द्र कुमार पंडा रायपुर विधायक पूरनधर मिश्रा के समधी हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here