Water supply is not happening from the water tank built in Kotasura
पुसौर / जल जीवन मिषन के तहत पुसौर क्षेत्र के प्रायः सभी ग्रामों में विषाल पानी टंकी निर्मित किया जाकर वहीं बोर खनन भी किया गया है जिसमें कई ग्रामों के पानी टंकियां बनने के बाद पानी स्टोर नहीं हो पाया है तो कहीं वहां खोदे गये नलकुप के जल स्तर कम होने से टंकी में पानी नहीं पहुंच रहा है और लोगों को पानी की सुविधा नहीं मिल रहा है। इन दिनों प्रत्येक ग्राम पंचायतों में नये सरपंच व पंच बने हैं सचिव व ग्रामीण जनों तथा पुर्व सरपंच से राय मषविरा करके किसी भी तरह से पानी की सुविधा लोगों के मिले इस तरह का पहल जारी है। बिते दिनांक को कोतासुरा में बने जल जीवन मिषन के तहत बने पानी टंकी की पडताल यहां के नव निर्वाचित सरपंच डोलकुमारी दिलीप माली के उपस्थिति में हुई जिन्हौने बताया कि कोतासुरा के प्रायः बोर सुख चुके हैं वहां पाईप जोडना पडेगा तथा कुछ स्थानों पर मोटर खराब है उसे भी लगाना पडेगा। बहरहाल सचिव रूपेन्द्र साहु के व्यवस्था में मोटर पंप उपलब्ध हुआ है वहीं पानी टंकी के ठेकेदार ओम कंस्ट््रक्षन के जरिये पाईप भी मिल चुका है जिसे तत्परता से लगाकर पानी वितरण व्यवस्था को दुरूस्त किया जावेगा। ओम कंस्ट््रक्षन के मुताविक जल जीवन मिषन के तहत उक्त कोतासुरा में बने हुये पानी टंकी में टपरदा में बन रहे महानदी जल आवर्धन के जरिये फील्टर पानी स्टोर होगा और वह हर घर नल हर घर जल के तहत समुचे क्षेत्र में पानी सप्लाई होगा। सुत्रों की माने तो टपरदा में बन रहे जल आवर्धन उपक्रम तैयार होकर संबंधित लगभग 14 पंचायतों को इसका पानी वितरण अब तक हो जाना चाहिये था चूंकि सामने तप्ती धुप आने वाली है। बताया जाता है कि ग्राम सिहा तक पाईप लाईन का विस्तार हुआ है और कब कोतासुरा पहुंचेगा और यहां के निवासियों को कब उसका पानी मिलेगा यह जानकारी सामने नहीं है जिसमें अन्य कई पंचायत भी षामिल हैं। क्षेत्र के लोगों के साथ साथ नव निर्वाचित जनपद पदस्य विनोद प्यारेलाल पटेल का मानना है कि षासन द्वारा जल जीवन मिषन में करोडों रूपये खर्च करने के बाद भी पानी की आपुर्ति नहीं हो पा रहा है इसकी वास्तविकता क्या है इसकी जांच किये जाने की जरूरत है जिससे कि संबंधित कमियों को दुर कर जल वितरण व्यवस्था को दुरूस्त किया जा सके।



