Home Blog शासकीयकरण की मांग को लेकर सचिव संघ हड़ताल पर

शासकीयकरण की मांग को लेकर सचिव संघ हड़ताल पर

0

Secretary union on strike demanding governmentization

रायगढ़ । प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के रायगढ़ इकाई अनिश्चितकालनी हड़ताल में है। प्रदेश संघ के आवाह्न पर पूरे छत्तीसगढ़ के सचिव हड़ताल पर है। सचिव संघ अपनी एक सूत्री मांग शासकीयकरण करने को लेकर हड़ताल पर है। प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के रायगढ़ जिला अध्यक्ष लोकनाथ जेना ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पहले मोदी की गारंटी के तहत एक घोषणा पत्र जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि सरकार बनाने के 100 दिन के भीतर ग्राम सचिवों को शासकीयकरण किया जाएगा । जो आज तक नहीं हुआ है। जिसको लेकर सचिव संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। उन्होंने बताया कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो आगामी 1 अप्रैल को राजधानी रायपुर में मंत्रालय का घेराव किया जाएगा।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here