Home Blog कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0

The collector held a time-bound meeting and gave necessary instructions to the officers

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर नियद नेल्लानार योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम उत्सव की जानकारी लेते हुए सफल आयोजन के लिए जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे से आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत चयनित ग्रामों में अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही जिला निर्माण समिति एवं जिला खनिज न्यास निधि के अधीन स्वीकृत सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के लंबित कार्यों को अविलंब शुरू कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए जिले में स्वीकृत कार्यों अप्रारंभ कार्यों को जल्द शुरू कराने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना के उपलब्धि को शत-प्रतिशत कराने पर जोर दिया। इसके अलावा आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के वयोवृद्धजनों को योजना से जोड़ने, उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। इसके अलावा विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर ने अनुभागवार एवं विभागवार की। बैठक में इसके अलावा विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर डीएफओ श्री डी.पी. साहू, एडीएम श्री एस. अहिरवार, श्री बी.एस. उईके एवं श्री जितेन्द्र कुर्रे सहित जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here