Home Blog कलेक्टर ने ग्राम सिंगारभाट में किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

कलेक्टर ने ग्राम सिंगारभाट में किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

0

The collector inspected the examination center in village Singarbhat

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संचालन गत 01 मार्च से किया जा रहा है। केन्द्रों में परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन व आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन व निरीक्षण करने कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट का आकस्मिक दौरा किया, जहां पर कक्षा 12वीं के परीक्षार्थी रसायन विज्ञान एवं कला संकाय के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दे रहे थे। इस दौरान परीक्षा कक्ष में पर्यवेक्षक एवं शिक्षक ड्यूटी पर उपस्थित मिले। परीक्षा केन्द्र में विद्युत, पेयजल आदि की उपयुक्त व्यवस्था थी।
बोर्ड परीक्षा की जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 से 28 मार्च तक संचालित की जा रही हैं। जिले में इसके लिए कुल 130 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां कक्षा 10वीं में कुल 11728 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 11 हजार 480 नियमित और 248 स्वाध्यायी परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कक्षा 12वीं में कुल 08 हजार 809 पंजीकृत परीक्षार्थी विषयवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तथा जिले में नकल का अब तक एक भी प्रकरण नहीं बना है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here