Reached Nagar Panchayat Pusaur with demands of water, cleanliness, light etc.
पुसौर / तहसील मुख्यालय पुसौर में छ.ग. गृह निर्माण विभाग द्वारा दर्राखार स्टेडियम के पास हाउसिंग कालोनी का निर्माण किया गया है जो तीन स्तर के हैं। जब विभाग द्वारा उक्त कोलोनी की बिक्री की गई उस समय बताया गया कि सर्व सुविधायुक्त मकान है नियत दर पर पात्रतानुसार ले सकते हैं। इस तथ्य पर क्षेत्र के कई लोंगों ने इस झांसे में आकर मकाने खरीदी और निवास भी किया तो पता चला कि स्ट््रीट लाईट नहीं है, पानी के नाम पर 2 बोर मिला जिसमें से एक में पानी नहीं आ रहा था, नाली की सफाई के लिये कोई आता नहीं है, बनाये गये सेप्टींग टेंक का पानी उछलकर बरामदे में पसर रहा है, समुचे कालोनी में अहाता का अभाव है ये सारे समस्याओं से रूबरू होना पडा जिसके लिये विभाग के साथ साथ नगर पंचायत पुसौर सहित संबंधितों को अब तक 10-12 बार आवेदन करने के बाद भी उसका निराकारण नहीं हो पाया। आने वाले गर्मी को देखते हुये यह समस्या और भयावह न हो कि वह रहना भी दुभर हो जाये इसके लिये बिते दिनांक को नगर पंचायत पुसौर प्रबंधन के समक्ष समुचा हाउसिंग वासियों ने पुनः आवेदन किये। जानकारी के मुताविक आवेदन प्रस्तुत होते ही मौके पर नगर अध्यक्ष पति मोहित सतपथी एवं उनके साथी सहयोगी सहित कुछ नगर पंचायत कर्मी भी पहुंचे जहां एक नलकुप को प्रारंभ किये जाने की खबर प्रकाष में आई है। हाउसिंग कालोनी वालों का कहना है कि नगर पंचायत को हम नियमित टेक्स देते हैं ऐसे स्थिति में पानी, प्रकाष, सफाई सहित अन्य मुलभुत आवष्यताओं का पाना हमारा हक बनता है जिसमें नगर पंचायत प्रबंधन, हाउसिंग कालोनी बनने और हमारे निवास करने के बाद से ही ये सुविधा मुहैया कराने में कोताही बरत रही है जबकि ये सेवा नगर पंचायत द्वारा नहीं दे पाने की स्थिति में टेक्स में रियायत देने की मांग किये जिसमें ये भडक उठे थे। इसी कडी में इन्हौने कहा कि उक्ताषय का आवेदन उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होने के बाद यदि इसका स्थायी निराकरण नहीं होता है तो नगर पचायत के सामने हम हडताल पर बैठेंगे। इस संबंध में सीएमओ दुबे से बात करने की कोषिष की जिसमें सफलता नहीं मिली वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी ने बताया कि इसके लिये हम पार्शद गणों के साथ बैठक लेकर उचित कार्यवाही करेंगे जिसमें कि इनका समुचा मांग पुरा किया जा सके।



