Home Blog सर्पदंश, नाले पानी में डूबने से मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8...

सर्पदंश, नाले पानी में डूबने से मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

0

Financial assistance of Rs 8 lakh approved in two cases of death due to snakebite and drowning in drain water

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में मृतक पाण्डू अंगनपल्ली के निकटतम वारिस उनकी पत्नि मदनी निवासी ग्राम बोरजे तहसील बीजापुर एवं नाले के पानी से डूबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतिका कु. अंजली गावडी के निकटतम वारिस उनके पिता गावडी गणपत निवासी ग्राम दम्पाया तहसील भोपालपटनम को 4-4 लाख कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here