Home Blog मेलाभाठा स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक...

मेलाभाठा स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने भूमिपूजन किया ।

0

Municipal Council President Arun Kaushik performed the bhumi pujan for the beautification of the pond located at Melabhatta.

कांकेर। कांकेर नगर के साथ साथ सम्पूर्ण कांकेर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाले कांकेर के लोकप्रिय विधायक आशाराम नेताम के प्रयास से आज मेलाभाटा स्थित कंकाली तालाब का करोड़ों रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण, गहरीकरण व सफाई हेतु कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला भाजपा महामंत्री दिलीप जायसवाल,कांकेर नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, मण्डल अध्यक्ष दिनेश रजक एवं वार्ड पार्षद मंजू सारथी के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।
इससे पूर्व कांकेर रियासत के राजकुमार अश्वनी कुमार व राज परिवार के पुजारी, क्षेत्र के गायता, पुजारी, बैगा द्वारा तालाब किनारे स्थित देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर तालाब गहरीकरण व सौंदर्यीकरण की अनुमति मांगी गई ।
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि आने वाले समय में हमारे कांकेर शहर के ह्रदय स्थल पर नगर वासियों के मनोरंजन एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी जगह बनने जा रहीं है, जिसके लिए कांकेर विधायक आशाराम नेताम व प्रदेश की भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि नगर को संवारने का जिम्मा जनप्रतिनिधियों की होती है जिसे हम पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे ।
इस अवसर पर राजेन्द्र गौर, विवेक परते, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, विवेक परते, धनेंद्र ठाकुर, नारायण चंदेल, अनुराग उपाध्याय सहित वार्डवासी उपस्थित रहे ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here