Home Blog लैलूंगा जनपद के बीरसिंघा ग्राम पंचायत के युवा सरपँच शिव प्रकाश भगत...

लैलूंगा जनपद के बीरसिंघा ग्राम पंचायत के युवा सरपँच शिव प्रकाश भगत को सर्वसम्मति से सरपंच संघ का बनाया गया

0

Shiv Prakash Bhagat, the young Sarpanch of Birsingha Gram Panchayat of Lalunga district was unanimously made a member of the Sarpanch Association

रिपोर्टर सतीश कुमार शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 13672/156

लैलूँगा लैलूंगा जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के पश्चात सभी ग्राम पंचायत में सरपंचों का निर्वाचन हुआ उन सभी निर्वाचित सरपंचों ने अपने मुखिया का चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न किया किसी भी संगठन को सुचारू रूप से चलने के लिए एक मुखिया की जरूरत पड़ती है संगठन भी परिवार की एक कड़ी है ऐसे में जैसे परिवार का मुखिया होना जरूरी है वैसे संगठन का भी मुखिया होना जरूरी है सभी सरपंचों ने शिव प्रकाश भगत पर भरोसा जताया और उन्हें अपने संगठन का मुखिया बनाते हुए सरपंच संघ का दायित्व दिया

शिव प्रकाश भगत ने भी सभी अपने निर्वाचित सरपंचों का अभिवादन करते हुए कहा कि मैं अपने सरपंच भाइयों सरपंच प्रतिनिधियों के हितों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा

सभी की एकजूटता से संगठन मजबूत होगा संगठन शिव प्रकाश भगत

शिव प्रकाश भगत ने अपने सरपंच साथियों से चर्चा हो के दौरान कहा कि सभी के एक दूसरे के परस्पर सहयोग से ही हम अपनी संगठन को मजबूती प्रदान कर सकेंगे इसमें किसी भी व्यक्ति को आपसी मतभेद नहीं रखना है और किसी सरपंच या किसी भी ग्राम पंचायत के सरपँच प्रतिनिधि के साथ कुछ भी अनैतिक कार्य होता है तो उसमें हम सबको एक साथ आना पड़ेगा और कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हुए पीड़ित सरपंच भाई या सरपँच प्रतिनिधि को न्याय दिलाना पड़ेगा इस अवसर पर उपस्थित सभी सरपंच भाइयों एवं सरपंच प्रतिनिधियों को मैं हृदय से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता हूं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here