Home Blog Bhupesh Baghel CBI Raid: सीबीआई ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल व विधायक...

Bhupesh Baghel CBI Raid: सीबीआई ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल व विधायक देवेंद्र यादव के आवास समेत कई ठिकानों पर की छापेमारी, IPS अफसरों पर भी शिकंजा

0

Bhupesh Baghel CBI Raid: CBI raided several places including the residence of former CM Bhupesh Baghel and MLA Devendra Yadav, IPS officers also under pressure

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर और भिलाई में सीबीआई की टीम ने छापेमारी शुरू की है. एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी शुरू की है. महादेव बेटिंग ऐप मामले में बघेल के घर समेत कई जगहों पर छापेमारी जारी है. ईडी के बाद सीबीआई ने भी महादेव बेटिंग ऐप मामले में एंट्री की है. इस मामले में हजारों करोड़ की ठगी की गई थी. सीबीआई के अधिकारी सुबह-सुबह भिलाई और रायपुर स्थित आवास पर पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम महादेव बेटिंग ऐप मामले में छापेमारी करने पहुंची है. इससे पहले ईडी की टीम ने भी इसी समय छापेमारी की थी. मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, IPS शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, एडिशनल अभिषेक महेश्वरी, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर भी CBI ने छापेमारी की है. फिलहाल CBI अधिकारियों की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Ro.No - 13672/156

सीबीआई की छापेमारी को लेकर बघेल ने कही ये बात

सीबीआई की छापेमारी के लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here