धर्मजागरण समिति ने नपा अध्यक्ष एवं एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
सौरभ बरवाड़/भाटापारा- व्यवस्था और अव्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण पहलू होता है जो इनको परिभाषित करने का अहम कारक बनता है और वह होता है कायदा जिसकी उपस्थिति और अनुपस्थिति व्यवस्था या अव्यवस्था के जन्म का कारक बनती है,यदि कोई विषय नियम या कायदे से जुड़ी है तो वह व्यवस्थित कहलाती है और अगर वह इससे मुक्त हो जाती है तो वह अव्यवस्था के दायरे मे आ जाती है, सभी विषयों प्रकल्पों एवं मनुष्य जीवन के साथ भी यही होता है,वर्तमान मे एक महत्वपूर्ण विषय जो अव्यवस्था के चलते भाटापारा मे दिक्कतों एवं परेशानियों का सबब बनती हुई प्रतीत हो रही है और चर्चा का विषय भी है।
___________________________
खुले मे मांस विक्रय का प्रसंग
___________________________
आहार मे मूलतः दो स्वरुप है और वह है शाकाहार एवं मांसाहार और दोनों स्वरुपों के उपयोग करने वालों की बड़ी तादाद है और इन आहारों मसलन शाकाहार सब्जी एवं मांस के बाजार भी है,लेकिन भाटापारा मे लंबे समय से एक दिक्कत महसूस की जा रही है वह है यत्र तत्र खुले मे मांस का विक्रय और इसके पीछे वजह जो सामने आ रही है वह है जो मांस का उपयोग नहीं करते उनके लिए यत्र तत्र विक्रय होते मांस बड़ी परेशानी एवं दिक्कत का सबब बनते है,साथ ही साथ यह भी माना जाता है कि शाकाहार सब्जी की तुलना मे मांस के अवशेष से संक्रमण एवं बीमारी फैलने की आशंका बहुत ज्यादा रहती है,गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व बकायदा मांस विक्रय स्थल का चिन्हांकन भी किया गया था लेकिन इसके पालन के स्वरुप पूरी तरह नजर आते हुए प्रतीत नहीं होते है।
___________________________
धर्मजागरण समिति द्वारा सौंपा गया ज्ञापन
___________________________
यत्र तत्र एवं खुले में मांस विक्रय की पीड़ा एवं परेशानी जनमानस द्वारा समय समय पर अभिव्यक्त की जाती है,चूंकि अभी साधना उपासना एवं पवित्रता का महापर्व नवरात्र निकट है लिहाजा इस मसले को लेकर मुखरता के स्वर स्पष्ट रुप से नजर आ रही है,तथा नवरात्र महापर्व के मद्देनजर खुले मे मांस विक्रय पर रोक की मांग भी उठ रही है,इसी कड़ी मे धर्मजागरण समिति के नगर संयोजक गगन गुप्ता प्रचारक मन्नासिंह पत्रकार मुकेश शर्मा एवं सेवानिवृत्त शिक्षक आनंदमोहन मिश्रा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गयी कि नवरात्र महापर्व की शुध्दता एवं पवित्रता के मद्देनजर खुले में मांस विक्रय पर रोक लगाई जाए।
__________________________
नगर पालिका अध्यक्ष का कथन
___________________________
भाटापारा मे खुले में मांस विक्रय की स्थिति जिसके चलते जनमानस को होने वाली दिक्कत और नवरात्र महापर्व की शुद्धता एवं पवित्रता पर प्रभाव पड़ने की संभावना एवं परिस्थिति के मद्देनजर नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा से चर्चा करने पर उन्होने कहा कि चूंकि शहर की व्यवस्था को पटरी पर लाना हमारी प्रथम प्राथमिकता है एवं इस दिशा मे निरंतर कार्य भी हो रहें है,खुले में मांस विक्रय के मसले पर उन्होने कहा कि जन जागरुकता जन भागीदारी एवं जनसहयोग जैसे बिन्दुओ का उपयोग करते हुए आवश्यकता पड़ी तो एक बैठक आयोजित कर इस दिशा मे भी व्यवस्थिकरण को गति दी जाएगी।



