Enforcement action taken this week by Traffic Police Kanker to reduce increasing road accidents in the district
जिला-कांकेर (छ. ग.)
दिनांक- 28.03.2025
जिले मे बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस कांकेर द्वारा इस सप्ताह की गई प्रवर्तन कार्यवाही
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के निर्देशानुसार, श्री दीपक सॉव यातायात प्रभारी कांकेर, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी एवं यातायात टीम के द्वारा जिले मे आये दिन बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा शहर मे व शहर के बाहर तीन-चार टीम बनाकर लगातार सप्ताह भर 185 mv act. (शराब सेवन कर वाहन चालान करना) को फोकस करते हुए मे बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न पर 45 प्रकरण पर 13500/- रूपये चलानी कार्यवाही की गयी व 185 mv act. (शराब सेवन कर वाहन चालन करना ) 06 प्रकरण माननीय न्यायलय के के समक्ष पेश करने पर माननीय न्यायलय द्वारा अर्थदंड 60000/- की राशि लेकर कार्यवाही की गई. साथ सड़क दुर्घटनाओ को रोकने आगे कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.




