Along with development work, public service and keeping the tribal culture and tradition alive is our primary task: Narayan Markam
जिले के विकास के साथ इस क्षेत्र में भी विकास होगा व सरकारी योजनाओ का मिलेगा लाभ
नारायणपुर: जिला पंचायत क्षेत्र गढ़बेंगाल के नवनिर्वाचित सदस्य प्रमिका सुकमन कचलाम ने सोमवार को अपने ग्राम पंचायत बावड़ी में दौरा किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीत के बाद प्रमिका सुकमन कचलाम का पहला दौरा था। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेंडी और पंचायत जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। ग्रामवासी जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर काफी उत्साह हुए एवं भव्य स्वागत किया।
सर्वप्रथम बावड़ी करीन याया के दर्शन उपरांत ग्राम पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को इस बार जनता ने भारी मतों से जिताया है। केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार तक पहुँचना है। विकास कार्यो के साथ जनसेवा और हमारे आदिवासी संस्कृति परंपरा को जीवित बनाए रखना हमारा प्रथम कार्य है। प्रमिका सुकमन कचलाम ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करने की बात कहीं और क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया।और ग्राम पंचायत बावडी के ग्राम वासियों ने , मिट्टी मुरुम सड़क, आंगनबाड़ी, आश्रम व छात्रावास,तालाब निर्माण कार्यों का किया मांग।
संतनाथ उसेंडी ने गांव के विकास में जनता के सुझाव अनुरूप कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर सुकमन कचलाम,सरपंच शांति सलाम ,पिलसाय वड्डे,मंगतू पंडे,बजारू कचलाम,रस्सू पोटाई, मन्नू वड्डे ,मंतर पोटाई रूपजी पोटाई,सनवा पोटाई ,पंडीराम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।




